महेंद्रगढ़: सेंधमारी कर चोरी करने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अरुण वासी कच्ची बस्ती शिवाजी नगर गुजरात हाल आबाद हनुमान कॉलोनी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित का पता लगाकर उसको बुचौली रोड महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।