महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास में एक बंद मकान में चोरों ने 16 तोले सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवर और ₹80000 कैश किया चोरी
डालनवास में एक बंद मकान में चोरी। चोरों की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस में विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की डालनवास निवासी सुमित लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 वर्षों से भारतीय वायुसेना में कार्यरत है अब उसकी पोस्टिंग अहमदाबाद में है 14 जनवरी को उसके चचेरे भाई सूचना दी की आपके घर में चोरी हो गई है