लालगंज: हलिया ब्लाक के नवागत खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पांडेय ने संभाला कार्यभार, ब्लॉक कर्मियों के साथ बैठक कर लिया परिचय
नवागत खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पांडे ने हलिया विकासखंड का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 3 बजे पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और ब्लॉक कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।