हुज़ूर: भोपाल सेंट्रल जेल में आवास पर कब्जा करने वालों को नोटिस
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2024 भोपाल सेंट्रल जेल परिसर में बने 12 आवासों पर अवैध कब्जे के मामले में जेल मुख्यालय सख्त हो गया है। जेल अधीक्षक से अवैध कब्जा करने वालों की जानकारी मांगी गई है। सभी को जल्द बंगले और क्वार्टर खाली करने के आदेश दिए गए हैं। तय समय में मकानों को खाली नहीं करने वालों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।