हुज़ूर: भोपाल के कोलार में ऑटो पलटने से चालक की मौत, पुलिस जुटी जांच में
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2024 कोलार में स्थित आम्र ग्रीन गार्डन के सामने एक ऑटो पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।उसका एक साथी मामूली घायल हुआ है। घटना के समय ऑटो में एक महिला सहित दो पुरुष सवारी भी सवार थे।किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। मृतक के बड़े भाई ने मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|