हुज़ूर: भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालुआ कलां में 69 अतिक्रमण हटाए गए।
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2024 भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कालुआ कलां में कुल 69 अतिक्रमण हटाए गए। जिला प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। ताकि, किसी प्रकार का हंगामा न हो सके। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया, उच्च न्यायालय में प्रचलित कंटेंप्ट पिटिशन के आदेश के परिपालन में ग्राम कोलुआ कला में अतिक्रमण हटाए गए।