हुज़ूर: गुजरात के सांवली से भोपाल में एक और मेट्रो ट्रेन आई । इसे मिलाकर कुल 4 मेट्रो भोपाल आ चुकी हैं
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2024 गुजरात के सांवली (बड़ोदरा) से भोपाल में एक और मेट्रो ट्रेन आ गई है। इसे मिलाकर कुल 4 मेट्रो भोपाल आ चुकी हैं। इनमें एक ट्रायल रन के लिए ट्रैक पर चल भी चुकी है, जबकि 2 को ट्रैक पर चलाने की तैयारी है। सुभाष नगर डिपो में इनकी टेस्टिंग चल रही है। चौथीं ट्रेन को डिपो में उतारा गया। अब इसकी टेक्निकल टेस्टिंग की जा रही है।