आबू रोड: माउंट आबू में भाजपा मंडल ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की पुष्पांजलि
माउंट आबू में भारतीय जनता पार्टी आबूराज मंडल द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर सर्किल पर किया गया,जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की।