किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।
बैठक में प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष वशिष्ठ यादव, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष सरयुग कुशवाहा, जिला सचिव उपेन्द्र कुशवाहा एवं महासचिव रंजन कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के बाद प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि किसानों के हक और अधिकार को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में गांधी जी की प्रतिमा के पास संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। वहीं 31 अक्टूबर को शेखपुरा के पटेल चौक के पास धरना देने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन की प्रमुख मांगें
प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद ने सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं।
1 बिहार में खेतीहर जमीन की चकबंदी कराई जाए, ताकि समेकित खेती को बढ़ावा मिले और किसानों को खेती से अधिक लाभ हो सके।
2 किसानों के लिए सिंचाई की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
3 किसानों की उपज पर MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी दी जाए।
4 स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
5 किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए।
6 घाट कुसुम्भा प्रखंड को बाढ़ क्षेत्र घोषित किया जाए तथा शेखपुरा, चेवाड़ा, अरियरी और बरबीघा प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया जाए।
7 वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह की जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर संगठन आगे भी आंदोलन और जनजागरूकता अभियान जारी रखेगा।
Sheikhpura, Sheikhpura | Sep 30, 2026