जमुई: जमुई में दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं के लिए 90 दिनों तक स्पर्श प्रशिक्षण कार्यक्रम, कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा
Jamui, Jamui | Nov 16, 2024 जमुई में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए 90 दिवसीय स्पर्श आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की दोपहर 3 बजे की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय आदर्श पीडी मध्य विद्यालय में शिक्षा विभाग के डीपीओ समग्र शिक्षा सीमा कुमारी द्वारा किया गया है।