⚔️ थांतरी गाँव में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य झांकी, दिखी भाईचारे की मिसाल
Palwal, Palwal | May 10, 2026 Thantri गाँव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गाँव में भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाँव के लोगों ने एकजुट होकर महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई और समाज में भाईचारे व एकता का संदेश दिया। झांकी के समापन के बाद केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गाँव में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे भव्य सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम लोगों के बीच प्यार बढ़ाने, बुराइयों को दूर करने और समाज में अच्छाई फैलाने का काम करते हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता और हिंदू धर्म की रक्षा की थी। उनका संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।