सरधना: सरूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, बाइक फिसलने से हुआ घायल
सरूरपुर थाना पुलिस ने नकबजनी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट आ गई।