*कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आए 30 आवेदन*
--------------
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई कार्यक्रम में 30 आवेदन आए। इस मौके पर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।
जिला कलेक्टर ने दूरदराज क्षेत्र से आए कई आवेदकों को समक्ष में गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को एक प्रकरण में सायं तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अन्य माामलों में भी अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Oct 28, 2026