चैनपुर के सुहावल गांव में बहन को लाने गया जीजा के बड़ा भाई ने दो लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जो यह घटना शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे की बताई जाती है। जो घायल चांद थाना क्षेत्र के ढेडुवा भदारी गांव निवासी रामविलास यादव के 21 वर्षीय पुत्र राम सिंह यादव जबकि दूसरा खराठी गांव निवासी रामजीवन यादव के 25 वर्षीय पुत्र पवन यादव बताया जाता है।