कानपुर: जिलाधिकारी ने नगर निगम की 230 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण किया, प्रस्तुतीकरण देने का दिया आदेश
परनिया नाले के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने 230 करोड़ की परियोजना शासन से स्वीकृति के लिए भेजी है, जिसका निरीक्षण करने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सोमवार दोपहर 3:00 बजे पहुंचे। उन्होंने कहा की नगर निगम से योजना के प्रस्तुतीकरण के लिए कहा गया है जिससे यह साफ हो सके की योजना धरातल पर कैसे लाई जाएगी।