कानपुर: दिनदहाड़े चोरी, मंधना में छत पर धूप में बैठा परिवार, नीचे घर में चोर ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ
बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना में बृजेश दोहरे का परिवार छत पर धूप में बैठा रहा और दिनदहाड़े चोर ने घर में घुसकर 80 हजार नगद और लगभग चार लाख के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।