कानपुर: कानपुर में कृषि विभाग के अफसर से ठगी का ₹5.50 लाख वापस
कानपुर के कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से इंश्योरेंस पॉलिसी रिनुअल के नाम पर 5:30 लाख की ठगी की रकम सोमवार दोपहर 2:00 बजे वापस कर दी गई डिप्टी डायरेक्टर ने साइबर अवेयरनेस के चलते ठगी होते ही मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई थी।जिसके बाद पुलिस ने साइबर ठगों के खातों को फ्रीज कर दिया।इससे ठगी की पूरी रकम बच गई और अब वापस खाते में आ गई।