आरा: दिनदहाड़े युवक की हत्या में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बाबू बाजार से टाउन थाना तक निकाला गया कैंडल मार्च
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 4 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के बाबूबाजार चरपुलवा मोड़ के रहने वाले अंगद यादव नाम के युवक की अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस मामले में आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक अनवर आलम भी शामिल हुए।