आरा: कोईलवर अस्पताल के समीप कोचिंग से घर जा रहे बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 7, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू गांव निवासी राजेश पासवान के पुत्र सोनू कुमार कोचिंग से घर बाइक से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने अस्पताल के समीप टक्कर मार दी, जिससे छात्र घायल हो गए। छात्र को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।