आरा: कोईलवर थाना मोड़ के समीप कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार की मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 7, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र में उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब कोईलवर थाना के 100 मीटर दूर मोड़ के समीप कार व ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में कर सवार चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव निवासी सराम हुसैन के पुत्र शमीम अहमद की घटना पर ही मौत हो गई मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया