आरा: गलत जानकारी के तहत लोजपा र के नेता के घर में नवादा थाना पुलिस ने की तोड़फोड़, जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई किए जाने की माँग
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 विगत दिन पूर्व लोजपा र नेता अभिषेक उर्फ सन्नी के घर में नवादा थाना पुलिस जबरन घुस गई और तोड़फोड़ के साथ दुर्व्यवहार किया।परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी एसपी को देकर महिला दरोगा पर कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करने के बाद जिलाध्यक्ष के द्वारा एसपी से कार्रवाई की मांग की गई अन्यथा आंदोलन करने की बात कही गई।