विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
उज्जैन 08 सितंबर- विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय (चरक भवन), उज्जैन में वृद्धजनों हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच एवं उपचार तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही आवश्यकता अनुसार ECG, पैथोलॉजी, एक्स-रे एवं सोनोग्राफी की जांच कराई गई। फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा वृद्धजनों को जोड़ों एवं मांसपेशियों के दर्द, चलने-फिरने में कठिनाई एवं शारीरिक कमजोरी के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं व्यायाम की जानकारी दी गई।
शिविर में जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया, आर. एम.ओ. डॉ. चिन्मय चिंचोलोकर, एम.ओ. डॉ. निधि जैन, अस्पताल प्रबंधक श्रीमती हिमांगी चौहान, सहायक अस्पताल प्रबंधक श्रीमती वर्षा चौहान उपस्थित रहें एवं विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों, फिजियोथेरेपिस्ट, पैरामेडिकल एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की।
25 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 8, 2026