☑️खुशियों की दास्तां
☑️आत्मनिर्भरता की ओर सरस्वती के बढ़ते कदम
☑️ग्राम सलैया की निवासी सरस्वती गुप्ता ने वर्ष 2022 में राधिका स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाया। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों के लिए सहयोग और ऋण की सुविधा मिली। उन्होंने सिलाई एवं कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया और मेहनत व लगन से इसे आगे बढ़ाया। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उन्होंने अपने पति मनोज गुप्ता को भी किराना दुकान शुरू करने में सहयोग दिया।
☑️उन्होने बताया कि उनके समूह का नाम राधिका स्व सहायता समूह है। व्यवसाय के विस्तार के लिए सरस्वती ने पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत दो लाख रूपये ऋण प्राप्त कर रेडीमेड कपड़ों एवं सेंटर के व्यवसाय को बढ़ाया। साथ ही सीसीएल के माध्यम से प्राप्त ऋण 40हजार रूपये का उपयोग भी अपनी आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
@cmmadhyapradesh
#umaria
#उमरिया
2 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 8, 2026