बारीयातू थाना क्षेत्र के अमरवाडीह ग्राम अंतर्गत गोलीटांड़ के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई बाइक दुर्घटना में देवर भाभी घायल हो गए। जिनकी पहचान चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मासिलोंग गांव निवासी सनी टाना भगत के पुत्र कैलाश भगत एवं संजय टाना भगत की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई।जिन्हें बालूमाथ CHC लाया गया, जहां से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया