भीलवाड़ा: ट्रैफिक पुलिस ने 15 गाड़ियों से हटाई काली फिल्म, चालान बनाए, जानकारी दी ट्रैफिक इंचार्ज बाबूलाल टेपण ने
भीलवाड़ा। शहर में ट्रैफिक नियमों की लगातार हो रही अनदेखी के बीच पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। एसपी सागर राणा के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग की।अभियान के दौरान चारपहिया वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने करीब 15 वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म हटवाई।