गिरिडीह: डीवीसी के जागरूकता शिविर में उद्योगपतियों ने निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण बिजली व दरों में राहत की मांग की
गिरिडीह के औद्योगिक विकास को लेकर डीवीसी की ओर से पहली बार उपभोक्ता एडवोकेसी एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन गुरुवार को 11 बजे से टुंडी रोड के उत्सव उपवन रिजॉर्ट में किया गया। शिविर में डीवीसी कोलकाता सिस्टम के कार्यकारी निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने उद्योगपतियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।