सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा, 7 दिन में लूट और छिनतई की 2 वारदातें सामने आईं
सिंहेश्वर में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। महज सात दिनों में लूट और छिनतई की दो वारदात सामने आई हैं। गुरुवार को पुराना सिनेमा हॉल मार्ग पर नाश्ते की दुकान के पास बाइक की डिक्की से करीब एक लाख रुपये गायब हो गए। इससे पहले हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से 55 हजार रुपये की लूट हुई थी। लगातार घटनाओं से पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।