अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई का तूफान लेकर आई है। पहले दिन दुनियाभर में धमाकेदार ₹92.90 करोड़ की ग्रॉस कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन वर्ल्डवाइड ₹177 करोड़ की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दो दिनों में देश में भी ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। यही नहीं, दूसरे दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों (हिंदी) की लिस्ट में इसने यश की 'KGF 2', 'जवान' और 'गदर 2' को धोबी पछाड़ दी है। इसके साथ ही टिकटों की बिक्री में भी शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बना है। इतना ही नहीं, दो दिनों में ही इसने अपना बजट भी निकाल लिया है।
अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी 'दृश्यम 3' को लेकर वैसे तो पहले से ही बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन इस क्राइम-थ्रिलर ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से भी अधिक कमाई कर चौंका दिया। पहले दिन इसने गांधी जयंती की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया। जबकि दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ नजर आई। दो �
Korba, Korba | Oct 4, 2026