शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब़ड़ी फिल्मों और बड़े स्टार्स संग काम किया है। जब वो करियर के पीक पर थी तो उन्होंने शादी रचा ली थी।
शादी के बाद उन्होंने इंड्रस्ट्री से दूरी बना ली थी और वो पति संग विदेश चली गई थी। बैंकर अपरेश रंजीत से शादी के बाद, कपल नीदरलैंड चला गया था और बाद में दोनों न्यूजीलैंड जाकर बस गए थे।
गौहर खान के पॉडकास्ट मां-मनोरंजन में बातचीत के दौरान, शिल्पा ने सिनेमा से दूर अपनी जिंदगी पर खुलकर बात की थी। इंड्रस्ट्री से दूर रहकर बिताए अपने वक्त पर उन्होंने कहा था, खुद को बिजी रखने के लिए मैंने न्यूजीलैंड में हेयरड्रेसिंग का कोर्स किया था।
Korba, Korba | Oct 4, 2026