मीका सिंह ने दिलजीत की उपलब्धियों पर गर्व जताया, लेकिन एक चीज को लेकर वो दिलजीत से नाराज नजर आए. ये मामला पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से जुड़ा हुआ है.
मीका ने कहा कि आखिर मैं दिलजीत से क्यों जलूंगा. मुझे दिलजीत पर गर्व है. दलेर पाजी (दलेर मेहंदी) के बाद कोई पगड़ी में आया है और बतौर सिंगर सफल हुआ है तो वो दिलजीत ही है. दिलजीत काफी शानदार काम कर रहे हैं.
मीका सिंह ने आगे दिलजीत की साल 2025 में आई फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर बात की जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी थीं. सिंगर ने कहा, 'उनका जो एकमात्र पोस्ट था वो उस फिल्म के लिए था जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं. उसमें नीरू बाजवा भी हैं. हालांकि उन्होंने नीरू का जिक्र नहीं किया. मेरा मानना है कि आपको हर चीज को प्रमोट करना चाहिए.
Korba, Korba | Oct 4, 2026