साल 2019 में सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हुई थी. फिल्म में सोनाली कुलकर्णी ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था. अब सोनाली कुलकर्णी ने बताया कि वो सलमान खान की मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं.
सोनाली ने बताया कि जब मुझे भारत ऑफर हुई थी, मुझे लगा कि रोल मुझे सूट नहीं कर रहा है. तो मैंने डायरेक्टर अली अब्बास जफर और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को उन एक्टर्स की लिस्ट दी जो इस रोल में सूट कर सकते थे. और उनसे पूछा कि वो मुझे ये रोल क्यों ऑफर कर रहे हैं?
सोनाली ने आगे कहा कि वैसे मैं डरती नहीं हूं. लेकिन जब भारत की बात आई, मैं झिझक रही थी क्योंकि कम से कम उस रोल के हिसाब से दिखना भी जरूरी होता है. फिर जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी,
मुझे एहसास हुआ कि इसमें उनके बचपन के फ्लैशबैक पर ज्यादा जोर दिया गया है. मैंने सलमान के साथ कभी काम भी नहीं किया था. तो मुझे लगा कि उनसे जुड़ने का ये सबसे अच्छा तरीका है
Korba, Korba | Oct 4, 2026