गुलाबगंज: गुलाबगंज के महुआखेड़ा में खेत पर फसल देख रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला, मारने की अनुमति मांगी
रविवार को गुलाबगंज तहसील के ग्राम महुआखेड़ा में किसान संतोष गुर्जर अपने खेत पर फसल देख रहे थे। इस दौरान अचानक जंगली सूअर उनके खेत में घुसा, संतोष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनके हाथ, कमर और घुटने आदि जगहों पर दांतों के गहरे घाव हो गए, संतोष ने बताया कि उनके हाथ में लाठी थी अन्यथा उन्हें खतरा हो सकता था। वही खेत पर ही उनका बेटा ट्रैक्टर चला रहा था।