घाघरा: निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने घाघरा में निकाला मशाल जुलूस
Ghaghra, Gumla | Nov 13, 2026 मृतिका आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने और घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सदस्यों ने घाघरा एवं आदर मंडल के बैनर तले घाघरा में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को न्याय दिलाने के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।