मुरैना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: असामाजिक तत्वों और शराबियों में हड़कंप, यात्रियों को मिलेगी राहत, थाना प्रभारी और उनकी टीम ने शराबियों को खदेड़ा, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत
मुरैना। मुरैना रेलवे स्टेशन और उसके आसपास लगातार बढ़ रहे असामाजिक तत्वों और शराबियों के जमावड़े पर जीआरपी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने कड़ा शिकंजा कसा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी थाना प्रभारी चेतन करोरिया एवं उनकी पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी चेतन करोरीया ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे स्टेशन परिसर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी स्टेशन परिसर के आसपास कोई शराबी या असामाजिक तत्व
Morena, Morena | Nov 5, 2026