हाथरस: सदर के आगरा रोड मोहल्ला नबीपुर के पास रोडवेज बस और बाइक की टक्कर के बाद युवकों ने बस चालक से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आगरा रोड मोहल्ला नवीपुर के पास आज दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे के लगभग का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है !इस वीडियो में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर होने के बाद दो युवकों ने बस पर चढ़कर बस चालक से मारपीट कर दी है !जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया है ! बीच सड़क पर मारपीट होने से थोड़ी देर के लिए यातायात अवरोध हो गया