धनौरा: गजरौला में भाकियू संयुक्त मोर्चा की चौपाल, प्रदेश अध्यक्ष इकबाल सैफी ने ₹600 गन्ने के भाव की उठाई मांग
गजरौला के गांव सुनपुरा कलां में शनिवार को पल्लों की चौपाल पर भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी और किसान शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इकबाल सैफी ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार गन्ने का भाव बढ़ाने और प्रत्येक किसान को 150 यूनिट बिजली मुफ्त देने पर विचार कर रही है।