कुंडा: संग्रामगढ़ के सेमाग बाबा मंदिर बंधा के पास से हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस ने संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमाग बाबा मंदिर बंधा के पास से बुधवार शाम 6 बजे दो वांछित अभियुक्तों, सुमित शुक्ला और कुलदीप सरोज को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रधानी की रंजिश को लेकर खनवारी गांव में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।