चित्तौड़गढ़ में सोमवार को मौसम बदलने की संभावना के बीच सुबह से तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन साफ आसमान और बादलों की अनुपस्थिति से बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं। न्यूनतम तापमान बढ़कर 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।