ढीमरखेड़ा: गौरा से खमहरिया को जोड़ने वाली सड़क दो साल से बदहाल, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
ढीमरखेड़ा जनपद के गौरा से खमहरिया को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पिछले दो वर्षों से बदहाल पड़ी है। करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।