सांगानेर: उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचे जगदीप धनखड़, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को किया याद
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार आज जगदीप धनखड़ जयपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक निजी अस्पताल में बीमार परिजन से मिलने के लिए वह जयपुर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर नेताओं से भी मुलाकात की। और उसके बाद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अटल बिहारी वाजपेई को भी याद किया।