सांगानेर: जयपुर में ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने 4 माह के मासूम बच्चे के सामने जहर की गोलियां खाकर की आत्महत्या
जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में एक विवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने गेहूं की टंकी से निकाला जहर अपने 4 महीने के मासूम बेट के सामने खा लिया। विवाहित महिला दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों के मारपीट कर टॉर्चर करने से वह परेशान थी। पुलिस ने बताया- रामनगर विस्तार की कटारिया कॉलोनी निवासी श्वेता राव ने सुसाइड किया है।