सांगानेर: पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर राज्य स्तरीय सुशासन दिवस पर सीएम और उपमुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन नमन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई।