सांगानेर: जयपुर के विभिन्न चर्चों में उल्लास और रीति-रिवाज के साथ मनाया गया क्रिसमस डे, हजारों श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना
जयपुर के विभिन्न चर्च में उल्लास और रीति रिवाज के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग चर्च में हजारों श्रद्धालु श्रद्धा,उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ क्रिसमस का पर्व मना रहे हैं। शहर के अलग-अलग चर्च में सुबह से ही प्रार्थनाओं,कैरोल गायन और सामूहिक समारोहों का आयोजन किया गया। चर्च परिसर को क्रिसमस की थीम सजाया गया।