🔴 रोड से ऊंचा बन रहा था नाला, मोहल्ले वालों ने किया विरोध, EO ने दिया लेवल मिलाकर बनाने का निर्देश
मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 में बन रही सड़क को लेकर मोहल्ला वासियों में आक्रोश है। आरोप है कि संवेदक द्वारा सड़क को जमीन के लेवल से काफी ऊंचा बना दिया गया है, जिससे बरसात में घरों में पानी घुसने और जलजमाव की समस्या बढ़ जाएगी। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी से शिकायत की। शिकायत मिलते ही ईओ तान्या कुमारी खुद मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद SDO को निर्देश दिया कि सड़क की ऊंचाई और नाले के लेवल को मिलाकर ही काम किया जाए ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी न हो।
इसको लेकर समाजसेवी आलोक कुमार ने बताया कि रोड से नाला ऊंचा बना दिया गया था, इसलिए हम लोगों ने इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी को दी सूचना मिलते ही नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी मौके पर पहुंची। उन्होंने निर्माण कार्य को गलत बताते हुए खेद जताया और तुरंत कार्रवाई करते हुए मौजूद SDO को निर्देश दिया कि सड़क और नाले के लेवल को मिलाकर ही निर्माण कार्य किया जाए।मोहल्ला वासियों ने EO के इस त्वरित एक्शन की सराहना की है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Sep 16, 2026