गिरियक: पावापुरी विम्स में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट हुई, डॉक्टर के हाथ में लगी चोट
Giriak, Nalanda | Aug 18, 2026 गिरियक प्रखंड क्षेत्र के पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में ब्लड की व्यवस्था को लेकर डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर प्रिंस कुमार के हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उनके हाथ में प्लास्टर किया गया। सूचना पर पहुंची पावापुरी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।