जलालाबाद: थाना मिर्जापुर की पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मिर्जापुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 20 वर्षीय अभियुक्त मिशाल उर्फ विशाल पुत्र हरीदल निवासी हरैवा, थाना जलालाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को नखासे तिराहे के पास से करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया।