तिजारा: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, भाई ने भिवाड़ी एसपी से की शिकायत, कहा- जान से मारने की मिली धमकी
Tijara, Alwar | May 23, 2026 हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांव पलड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह ने भिवाड़ी एसपी को लिखित शिकायत दी है। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह ने भाई की पत्नी उसके प्रेमी सहित कई लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसका भाई भीम सिंह 1998 से कोटकासिम थाना क्षेत्र में मकान बनाकर रह रहा था। 5 फरवरी 2021 को उसकी मौत हो गई थी।