शामली: शामली में गड्ढों वाले हाईवे पर टोल भर रही जनता, व्यापारी नेता ने वीडियो वायरल कर NHAI से टोल सस्पेंड करने की मांग की
Shamli, Shamli | Sep 29, 2025 शामली से होकर गुजरने वाले NH 709 B इन दिनों बेहद खस्ता हालत में है। हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार को अग्रवाल मित्र मंडल शामली से व्यापारी नेता अनुज बंसल ने एलम के पास खस्ताहाल हाईवे की वीडियो वायरल करते हुए NHAI से हाईवे पर टोल सस्पेंड करने की मांग की है, क्योंकि टोल वसूलने के बावजूद भी सुविधा नहीं मिल रही।