शामली: झिंझाना पुलिस ने ढिंढाली निवासी युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Sep 28, 2025 रविवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, थाना झिंझाना पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना क्षेत्र के गांव ढिंढाली निवासी अभियुक्त वाशु पुत्र देवेंद्र को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।