शामली: SP शामली ने कैराना में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, त्योहारों और एशिया कप के लिए किए विशेष इंतजाम
Shamli, Shamli | Sep 28, 2025 रविवार की शाम साढे 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने कैराना में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आगामी त्योहारों व एशिया कप को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। पुलिस को नियमित चेकिंग और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।